November 3, 2026

पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे, चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे

पीएम मोदी

पुणे, 03 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिवाजीनगर और हिंजेवाड़ी को जोड़ने वाली पुणे मेट्रो की लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे।

मेट्रो नेटवर्क के दूसरे चरण के तहत चार नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। यह जानकारी महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हार्डीकर ने सोमवार को दी। उनके अनुसार बालेवाडी खेल परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में मंगलवार सुबह 10:30 बजे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार स्थानीय सांसद विधायक पुणे के महापौर मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार मोदी पुणे मेट्रो की लाइन-3 पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे और दूसरे चरण के तहत लगभग 21,800 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनने वाले चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब