November 20, 2026

कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर किया घोषित, पर 1.62 करोड़ का इनाम रखा

गोल्डी बराड़

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामलों में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.62 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह इनाम उसे पकड़वाने में मदद करने या उसकी पुख्ता जानकारी देने वाले को मिलेगा। भारत से फरार गोल्डी कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी अब टॉप पर है।

कनाडा के बीओएलओ प्रोग्राम ने गुरुवार को उस पर इनाम का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पुलिस के साथ मिलकर फरार अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है। इनाम की घोषणा ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भी गोल्डी को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है।

कनाडा की विनिपेग पुलिस सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदरजीत सिंह की तलाश में है। सुखदूल की 20 सितंबर 2023 को हैजेल्टन ड्राइव के 200 ब्लॉक में स्थित एक घर में हत्या कर दी गई थी।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब