चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मोहाली के खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा पर बुधवार को रेड की है। यूपी नंबर की गाड़ियों में पहुंची टीमें उनके घर-ऑफिस में जांच करने पहुंची हैं।
यहां सीआरपीएफ के साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं। खेड़ा को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का करीबी माना जाता है।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें खरड़ से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया था। कल ही अकाली दल और भाजपा में गठबंधन हुआ। जिसकी खुशी में लड्डू बांटने वालों में वह सबसे आगे थे।
शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि सीबीआई जांच के अधीन चल रहे एक शेलर केस को लेकर ईडी जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस केस में वह अरेस्ट भी हुए थे।
खेड़ा की ओर से कहा गया कि सब कुछ ठीक है। सब कुछ चढ़दी कला में है। पहले भी ऐसा चलता रहता था। कोई ऐसी दिक्कत वाली बात नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। कानून सबके लिए बराबर है हमारे लिए भी और आम आदमी पार्टी वालों के लिए भी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
पंजाब में सरकारी दफ्तरों में सख्ती, वित्त मंत्री चीमा ने संगरूर में किया औचक निरीक्षण
पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सभी जिलों में रहेगा ब्लैकआउट