November 25, 2026

राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Raja Warring

बठिंडा, 25 नवंबर 2026: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बठिंडा में इंसाफ मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए।

वड़िंग ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगवार और मंडियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने इन हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्री बनाने का आरोप लगाया। वहीं केजरीवाल के आगामी लुधियाना दौरे के पोस्टरों से उनकी तस्वीर गायब होने पर भी सवाल उठाए।

राजा वड़िंग ने बताया कि उन्होंने इंसाफ मार्च की शुरुआत लुधियाना से की थी। इस मार्च के जरिए वे पंजाब में गैंगवार मंडियों में डर के माहौल और कारोबारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मार्च और मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। वड़िंग के मुताबिक पंजाब में हो रही ये घटनाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान की जानकारी में हुई हैं। उन्होंने इन हालात के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब