November 26, 2026

भारत समिट में राहुल गांधी बोले- ‘2014 में भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया’

कांग्रेस राहुल गांधी

हैदराबाद, 14 नवंबर 2026: हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जारी भारत समिट 2026 के आखिरी दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं उन सभी डेलिगेट्स से माफी मांगना चाहता हूं जो आने वाले थे और भारत सरकार के कारण वे नहीं आ सके। यह हमारी गलती नहीं है। इससे आपको अंदाजा लग गया होगा कि हम यहां क्या झेल रहे हैं।

राहुल गांधी ने एसआईआर में काटे गए वोटर्स के नाम और कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने चुनावों में होने वाली धांधली का भी जिक्र किया। इसके अलावा 2014 में लोकतंत्र खत्म होने की बात भी अपने भाषण में कही।

राहुल गांधी ने फासीवाद का जिक्र करते हुए कहा कि फासीवादी लोगों की आवाज तेज होती है। कुछ लोग खुद को सर्वज्ञ मानते हैं। वे लोग हर जगह मौजूद हैं। वे दूसरों की नहीं सुनते हैं। बहुसंख्यक लोग विनम्र होते हैं।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब