लुधियाना: थाना मेहरबान पुलिस ने एक पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव मेहरबान के निवासी जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में शिकायत की है।
जसप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी गगनप्रीत कौर अपने मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 24 अप्रैल को उसके घर आई, उसके साथ मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कैप्टन कॉलोनी निवासी गगनप्रीत कौर, जसवीर सिंह, सुरजीत कौर, जसप्रीत सिंह, रीमा कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
ट्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में CBI ने लिया केस, भोपाल थाने की FIR रिरजिस्टर्ड
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर मिलेगा नौकरी का मौका
तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत,CM विजय ने 50,000 रुपये तक कर्ज किए माफ