नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह हैरान है। सिंधु नदी में भारतीयों का खून बहाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी अब शांति की अपील कर रहे हैं।
पाकिस्तान को डर है कि भारतीय सेना कभी भी उस पर हमला कर सकती है। युद्ध की आहट के बीच बिलावल भुट्टो ने कहा, “पाकिस्तान के लोगों में लड़ने की इच्छाशक्ति है, इसलिए नहीं कि हमें संघर्ष पसंद है, बल्कि इसलिए कि हमें आजादी पसंद है।” आपको बता दें कि भारत ने बिलावल भुट्टो के पूर्व अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
पाकिस्तान की तरफ और खून बहेगा: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो के खून वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह महज भड़काऊ बयानबाजी है। यदि खून बहेगा तो संभवतः वह हमारी अपेक्षा उनकी ओर अधिक बहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी कोई साजिश नहीं है, लेकिन अगर वे कुछ भी करते हैं तो उन्हें जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए।

More Stories
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में खारिज
ईरानी महिला फुटबॉल टीम के अधिकांश सदस्य ऑस्ट्रेलिया से रवाना
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी