नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान से बड़ी खबर आई है। यहां एक पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह घटना कच्छ जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे (0645 GMT) घटी। यहां फ्रंटियर कोर के काफिले पर आईईडी विस्फोट हुआ। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया है। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार