चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कहा कि राज्य में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान कल (12 मई) से फिर से खुलेंगे।
श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यदि किसी विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में पहले से कोई बदलाव किया है तो परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। इसके अलावा सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर स्कूल खोलने या बंद करने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।
विद्यार्थियों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब जब स्थिति सामान्य हो गई है तो शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए।
इस बीच, श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हमें अपने बहादुर सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है और उनका समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से गिरफ्तार
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे डिवीजनों के बीच चंडीगढ़ में ट्रेड मीट 2026 आयोजित