काठमांडू, 27 मई : नेपाल में मंगलवार को 100 से अधिक पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया, जिन में 10 भारतीय भी हैं। जो एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा हिमालय की चोटी एवरेस्ट पर पहली सफल चढ़ाई की स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्री बद्री पांडे ने 29 मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस से पहले एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करने वाले नेपाली और अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहियों को उनके साहस और उपलब्धियों के लिए सराहा।
हिमालय का संरक्षण भी जरूरी
पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि नेपाल सरकार पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही पर्वतारोहियों की सुरक्षा और भविष्य की पीढिय़ों के लिए हिमालय के संरक्षण के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की। यह समारोह पर्वतारोहण के प्रति नेपाल की समर्पण भावना को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जाए।

More Stories
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’