शिमला, 22 जून : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में एक बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां जंखर-सुमदो के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्पीति नदी में गिर गई। गनीमत रही कि कार में सवार चंडीगढ़ के 5 लोग (जिनमें बच्चे भी शामिल हैं) बच गए। हादसा लाहौल स्पीति के जंखर समदो के पास हुआ, जहां कार सडक़ किनारे फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर गर्मियों की छुट्टियां मनाने पहाड़ों पर जा रहा था। कार में बच्चों समेत कुल 5 सदस्य सवार थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए।
घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों और बीआरओ व इको टूरिज्म सोसायटी के कर्मचारियों को मिली तो वे तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए। इको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग ने बताया कि स्थानीय लोगों और बीआरओ की टीम ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
बीआरओ के कैंपों में प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत स्थिर की गई। घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। कलजंग ने स्थानीय लोगों और बीआरओ के प्रयासों की सराहना की, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच पाए।

More Stories
ऊना: गगरेट पुलिस ने अम्बोटा बाईपास पर पकड़ी 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय
तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर कॉलेजों में शुरू होगी मिड-डे मील योजना