संगरूर, 1 जुलाई: हिमाचल के साथ-साथ पंजाब में भी इस समय बारिश का दौर चल रहा है, जिसके चलते नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इसे देखते हुए संगरूर वासियों के लिए खतरे का संकेत है. दरअसल, खनौरी से घग्गर नदी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले 12 घंटों में घग्गर नदियों का जलस्तर करीब 5 फीट बढ़ गया है. घग्गर का जलस्तर 730 से 735 फीट तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 748 फीट पर है.
इस संबंध में कल संगरूर के डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि और एस.एस.पी. ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घग्गर नदी का दौरा किया।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन घग्गर नदी में जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है।जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। राहत शिविरों, संचार योजना और हॉट स्पॉट स्थानों की सूची भी तैयार की गई है। फिलहाल संगरूर प्रशासन लगातार अलर्ट पर है, लेकिन इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

More Stories
अमा डबलम फतह कर पटियाला की सुखवीर कौर ने रचा इतिहास
बेअदबी मामलों की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने जारी की नई SOP
पंजाब में ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल 2026’ बना कानून, बेअदबी पर कड़ी कार्रवाई