October 6, 2025

घोड़ी चढ़ी, शेरवानी भी पहनी, लेकिन किसी को पता है शेरवानी का इतिहास?

घोड़ी चढ़ी, शेरवानी भी पहनी, लेकिन किसी को...

नई दिल्ली, 16 जुलाई : शादी के समारोह में सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाला व्यक्ति दूल्हा होता है। वह अपने खास दिन पर इंडो-वेस्टर्न या पैंट कोट जैसे आकर्षक परिधान पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। हालांकि, दूल्हे का असली जादू शादी के दिन देखने को मिलता है, जब वह आमतौर पर पेस्टल और हल्के रंग की शेरवानी पहनता है। यह न केवल भारत में, बल्कि कई अन्य देशों में भी दूल्हों द्वारा पसंद किया जाने वाला परिधान है। दिलचस्प बात यह है कि शेरवानी का पहनावा सदियों से प्रचलित है, लेकिन इसके इतिहास के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वास्तव में, इसका संबंध मुगल काल से है, और यह एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस परिधान की पूरी कहानी जानने के लिए आगे पढ़ें।

पहले जानें शेरवानी शब्द कहां से आया

कभी सोचा कि शेरवानी शब्द कहां से आया? यह फारसी शब्द ‘शेरवान’ से लिया गया है, जो अजरबैजान देश से जुड़ा हुआ है। जहां बनने वाले कोट बहुत फेमस हुआ करते थे। शेरवानी से पहले लोग कोट की पहना करते थे। जो कई तरह के होते थे। इनके इवोल्व होने से ही शेरवानी की शुरुआत हुई। आइए जानते इसके बारे में कुछ अनसुनी बातें।

आखिर क्या है शेरवानी का इतिहास?

19वीं सदी से पहले तक लोग लंबे- लंबे कोट पहना करते थे। मुगल राजघराने में भी जामा और अंगरखा जैसे लंबे कोट टाइप वाले कपड़े पहने जाते थे। जो कि सामने से खुले हुए हुआ करते थे। फिर भारतीय कपड़ों को फारसी पहनावे ने प्रभावित किया। इसके अलावा ब्रिटिश फ्रॉक कोट भी हुआ करते थे। इन सारे लंबे- लंबे और सामने से खुले कोट से शेरवानी बन गई।

शाही लोगों ने पहनना किया शुरू

लंबे- लंबे कोट की जगह शेरवानी ने ली तो वो एकदम से फेमस नहीं हुई। धीरे- धीरे लोगों को यह देखने के लिए मिली। शुरुआती समय में हर कोई इसे नहीं पहना करता था। पहले केवल जमीनदार, नवाब और राजा लोग इसे पहनते थे। उस वक्त तक शेरवानी शाही पहनावे का हिस्सा बन चुकी थी। फिर नेताओं ने भी इसे पहनना शुरू कर दिया। और, धीरे- धीरे शेरवानी लोगों की पसंद बन गई।

सोने- चांदी से होती थी कढ़ाई

​शेरवानी का डिजाइन आज जैसा है। पहले इससे बहुत अलग हुआ करता था। डिजाइन के साथ इस पर हुई डीटेलिंग भी बहुत खास होती थी। सोने और चांदी के धागों से इसे तैयार किया जाता है। ताकि पहनने वाला अपने शाही ठाठ दिखा सकते। लेकिन धीरे- धीरे शेरवानी के ट्रेंड बदलते गए। और, अब आपको सोने- चांदी तो दूर प्लेन शेरवानी पहने दूल्हे भी देखने के लिए मिल जाएंगे।

अब बन गई है दूल्हों की फेवरेट

शुरुआत शेरवानी की जैसे भी रही हो। लेकिन भारत में धीरे- धीरे इस पहनावे ने बहुत खास जगह ले ली है। अब आपको हर शादी में दूल्हा शेरवानी पहना दिखेगा। लुक को मॉर्डन बनाने के लिए इसमें अब कई सारे ट्विस्ट भी जोड़े जाते हैं। जैसे इन दिनों दूल्हे लाइट रंग की शेरवानी चुनते हैं। ताकी लुक ट्रेंडी बने।
तो यह थी शेरवानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। जिन्हें शेरवानी पहन चुके कई दूल्हे भी नहीं जानते होंगे।

यह भी देखें : ये देश लोगों को मुफ्त में रहने का दे रहे न्योता, शिफ्ट होने वालों की होगी मौज