April 27, 2026

बिना जिम जाए कम हो सकती है पेट की चर्बी! सुबह पिएं यह खास ड्रिंक

बिना जिम जाए कम हो सकती है पेट की चर्बी...

नई दिल्ली, 27 अप्रैल : पेट की चर्बी न सिर्फ शरीर की खूबसूरती को प्रभावित करती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर इसे कम करने के लिए प्राकृतिक उपायों की तलाश में रहती हैं। अब सब्जा (तुलसी) के बीजों से बना एक खास ड्रिंक तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे नियमित रूप से लेने पर वजन घटाने और पाचन सुधारने में मदद मिल सकती है। पोषण विशेषज्ञ राजमणि पटेल (मिस हर्ब) के अनुसार, सब्जा के बीजों को पानी में भिगोने के बाद यह फूलकर जेल जैसे हो जाते हैं। इसके बाद इसमें पानी, नींबू का रस और शहद मिलाकर तुरंत पी लिया जाता है।

कैसे तैयार करें ड्रिंक?

  • 1-2 चम्मच सब्जा के बीज पानी में भिगोएं
  • बीज फूलने के बाद इसमें पानी मिलाएं
  • नींबू का रस और शहद डालें
  • अच्छी तरह मिलाकर तुरंत सेवन करें

नोट: बीजों को हमेशा भिगोकर ही लें और दिनभर में 1-2 चम्मच से ज्यादा उपयोग न करें।

पीने का सही समय

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए: सुबह खाली पेट
  • ओवरईटिंग रोकने के लिए: भोजन से 30 मिनट पहले

कैसे काम करता है यह ड्रिंक?

  • हाई फाइबर: पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है
  • क्रेविंग कंट्रोल: बार-बार खाने की इच्छा कम होती है
  • ब्लड शुगर संतुलन: अचानक शुगर बढ़ने से रोकता है
  • ठंडक प्रभाव: शरीर की गर्मी और सूजन कम करता है
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है: कैलोरी बर्न करने में मददगार

ड्रिंक के प्रमुख फायदे

  • पेट की चर्बी कम करने में सहायक
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
  • गैस और ब्लोटिंग से राहत
  • शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • डिटॉक्स में मदद करता है
  • त्वचा पर निखार लाता है

सावधानियां जरूरी

  • सूखे बीज कभी न खाएं, गले में फंस सकते हैं
  • ज्यादा सेवन से गैस या दस्त हो सकते हैं
  • लो बीपी या गंभीर पाचन समस्या वाले लोग सावधानी बरतें
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें