कराची, 21 जुलाई : पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने खेल की वैश्विक नियामक संस्था एफआईएच को सूचित किया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम भारत भेजना उसके लिए मुश्किल होगा। पीएचएफ प्रमुख तारिक बुगती ने कहा कि उन्होंने एफआईएच और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) को पत्र लिखकर टीम भारत भेजने के अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
उन्होंने कहा, “हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में, भारत में खेलते समय हमारी टीम को सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हमने उन्हें बता दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत जाने को तैयार नहीं हैं।” एशिया कप विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।
पीएचएफ प्रमुख ने कहा कि अब इस प्रतियोगिता और पाकिस्तान के मैचों पर फैसला लेना एफआईएच और एएचएफ की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमने उनसे कहा है कि वे हमें बताएं कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएँगे।” पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि टीम भारत नहीं जाएगी।

More Stories
तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें, ईरान ने बताया ‘नियंत्रित विस्फोट’
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA साइन, पीएम मोदी ने इसे मील का पत्थर बताया
बहामास में भीषण विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत