नई दिल्ली, 17 अगस्त : निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल एक के बाद एक शानदार प्लान पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसा ऑफर भी पेश किया है जिसमें नए यूजर्स को सिर्फ ₹1 में नए सिम के साथ डेटा और कई अन्य फायदे मिल रहे थे। इसी बीच कंपनी ने 54 दिनों वाले एक शानदार प्लान की भी घोषणा की है जिसमें यूजर्स को न सिर्फ डेटा मिल रहा है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। आज हम आपको बीएसएनएल के इस शानदार प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे।
बीएसएनएल का 347 रुपये वाला प्लान
हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नए कमाल के प्लान की घोषणा की, जहां कंपनी ने बताया कि यूजर्स को मात्र 347 रुपये में रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी, यानी आप दिन-रात जितनी चाहें उतनी बातें कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ रोज़ाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दे रही है, यानी अगर आपको मैसेज करना पसंद है, तो आप इस प्लान के साथ आसानी से ऐसा कर सकते हैं। देखा जाए तो इस प्लान में ज़्यादा डेटा मिलता है और इस प्लान की कीमत भी बेहद कम है।
इतना सस्ता प्लान तो जियो-एयरटेल के पास भी नहीं है।
वहीं, जियो एयरटेल के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है जिसमें आपको ऐसे फायदे मिलते हों। जियो थोड़ी ज़्यादा वैलिडिटी वाला प्लान दे रहा है, जहाँ 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए आपको 629 रुपये देने होंगे, जहाँ आपको रोज़ाना 2GB डेटा मिलेगा। जबकि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है।

More Stories
यूपीआई पेमेंट पर चार्ज दिवाली तक टला, 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होना था
भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बढ़ाएगी सख्ती
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने