नई दिल्ली, 16 अगस्त : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और पंजीकृत वाहन मालिकों के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब आपको इसके लिए आरटीओ ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं है। मोबाइल नंबर अपडेट करने और उसे आधार से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया parivahan.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि आपको अपने वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से क्यों लिंक करना है और इसे लिंक करने का तरीका क्या है।
क्या बात क्या बात?
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से वाहन मालिकों और लाइसेंस धारकों को एक संदेश भेजा जा रहा है, जिसमें उन्हें अपने पंजीकृत वाहन के लिए आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया के माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक, अपडेट और सत्यापित करने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए आपको parivahan.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पोर्टल पर वाहन और सारथी नाम के दो क्यूआर कोड दिए गए हैं, जिनके ज़रिए आप अपडेट कर सकते हैं।
यह भी देखें :2025 Yezdi Roadster बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती
वॉट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार की नजर, पहचान छिपाकर फ्रॉड का खतरा, होगी बारीकी से जांच