नई दिल्ली, 19 अगस्त : मनोरंजन जगत से आज एक बेहद बुरी खबर आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने शानदार अभिनय करियर में 125 से ज्यादा फिल्मों से प्रशंसकों का मनोरंजन करने वाले अच्युत को सबसे ज्यादा पहचान सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में प्रोफेसर का किरदार निभाने से मिली थी।
किसी भी वरिष्ठ कलाकार का निधन सिनेमा जगत के लिए हमेशा एक बड़ी क्षति मानी जाती है। यह बात अच्युत पोतदार के मामले में भी सटीक बैठती है। लंबे समय तक एक दिग्गज अभिनेता के रूप में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले अच्युत अब हमारे बीच नहीं रहे। यह आधिकारिक जानकारी मराठी टीवी चैनल स्टार प्रवाह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी है। बड़े पर्दे के अलावा, वह छोटे पर्दे के भी एक बेहतरीन अभिनेता थे।

More Stories
फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक
शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें
Golmaal 5 Release Date: ‘गोलमाल 5’ में फिर मिलेगा हंसी का डबल डोज, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट