बेंगलुरुी, 23 अगस्त : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सी. वीरेंद्र (50), उनके भाई और कुछ अन्य के खिलाफ कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कई राज्यों में छापेमारी की। वीरेंद्र चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। ईडी की कार्रवाई पर विधायक की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत बेंगलुरु और हुबली, जोधपुर (राजस्थान), मुंबई और गोवा में कम से कम 30 जगहों पर छापेमारी की गई। गोवा में ‘पप्पीज़ कैसीनो गोल्ड’, ‘ओशन रिवर्स कैसीनो’, ‘पप्पीज़ कैसीनो प्राइड’, ‘ओशन 7 कैसीनो’ और ‘बिग डैडी कैसीनो’ पर भी छापे मारे गए।
यह भी देखें : विदेश मंत्रालय ने बताया प्रधानमंत्री चीन के साथ जापान यात्रा पर भी जाएंगे

More Stories
वैवाहिक विवाद में बच्चे का पैटरनिटी टेस्ट कराया जा सकता है, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सरकार ने चीनी डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की, 15 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे
दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर से भारत ने सुरक्षा घेरा हटाया