भागलपुर (बिहार), 23 अगस्त : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी दौरे के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर ‘वोट चुराने’ की उनकी सरकार की कथित कोशिश पर एक शब्द भी नहीं कहा। कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के छठे दिन भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा आपके वोट चुराने की एक कोशिश है। वे आपके वोट के अधिकार को छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ‘वोट चोर’ गयाजी आए, लेकिन उन्होंने अपनी सरकार द्वारा चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराने की कोशिश के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।
प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आश्चर्य जताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी भारत के संविधान पर हमला है। ‘भारत’ गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिहार के लोगों के मताधिकार को छीनने नहीं देगा। राहुल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम गरीब विरोधी हैं और इसने युवाओं के लिए रोजगार के सभी विकल्प बंद कर दिए हैं।
यह भी देखें : ईडी ने कर्नाटक विधायक के परिसरों पर छापेमारी की

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव