कठुआ, 24 अगस्त : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश जारी है। लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। नदियां उफान पर हैं। इस बीच, जम्मू-पठानकोट हाईवे के पास सहार खड्ड नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सहार खड्ड नदी पूरी तरह उफान पर है। पानी पुल से टकरा रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इसके साथ ही, दूसरी तरफ बने पुल से लोग यह नजारा देख रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है और लोगों को वहाँ जाने से रोक रही है।
यह भी देखें : भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के आतंकियों के ठिकाने तबाह

More Stories
इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है केंद्र सरकार, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में कड़ी सुरक्षा
सीएम योगी ने कहा- ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, नवरात्रि पर दी बधाई