नई दिल्ली : बस थोड़ा सा इंतजार ओर फिर दिल्ली वालों को अगले महीने से खुशखबरी मिलने वाली है। दिल्ली की सडक़ों पर अगले महीने से 1000 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस दिशा में दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
मंगलवार को परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी कि अप्रैल से ये बसें राजधानी में उपलब्ध होंगी। सरकार का उद्देश्य दिल्ली को भारत की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) राजधानी के रूप में स्थापित करना है।
2027 तक सभी बसें इलैक्ट्रिक करने का लक्ष्य
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत, सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक दिल्ली में सभी बसें इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में संचालित हों। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है।
साथ ही आधुनिक परिवहन तकनीकों पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस प्रकार, दिल्ली में परिवहन के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
चल रही कई बसों की लाइफ खत्म होने वाली है
दरअसल, 31 मार्च से डीटीसी की कई बसों की लाइफ खत्म हो रही है, जिससे बसों की किल्लत हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने फेज वाइज बसों को दिल्ली की सडक़ों पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट विभाग के सीनियर अधिकारियों और इलेक्ट्रिक बस निर्माताओं और बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक करके उन्होंने निर्देश दिया कि बसों की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों और इलेक्ट्रिक बस निर्माताओं और बस ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि सभी औपचारिकताएं और तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करें। जिससे सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें जुड़ सकें।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/sunita-williams-returned-safely-to-earth-from-space-said-the-journey-was-wonderful/

More Stories
श्रीनगर से जम्मू पहुंचे नगर कीर्तन का संगतों ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली दंगों पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा?
नासा की तस्वीरों में दिखा अनोखा नजारा, लोगों ने कहा ये कोई एलियन है