July 8, 2025

अंतरिक्ष से सुरिक्षत धरती पर लौटी सुनीता विल्यिम, कहा शानदार रही यात्रा

अंतरिक्ष से सुरिक्षत धरती पर...

नई दिल्ली : आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब लम्बे समय के इंतजार के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौट आए है।
नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्य बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक उतरे।

लैंडिंग को कैमरे में किया कैद

इस सफल लैंडिंग के क्षण को कैमरे में कैद किया गया, और नासा ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। सुनीता और बुच के साथ-साथ, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और निक हेग भी इस मिशन के अंतर्गत पृथ्वी पर लौट आए हैं, जो अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे का समय लगा। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को मैडीकल जांच के लिए भेजा गया। सुनीता और दूसरे एस्ट्रोनॉट को समुद्र में तैरते कैप्सूल से रिकवरी पोत मेगन पर चढ़ाया गया। टीम ने स्पेसएक्स ड्रैगन क्राफ्ट का हैच खोला और चालक दल को एक-एक करके कैप्सूल से बाहर निकाला।

शानदार रही यात्रा

स्पेस यात्री निक, सुनीता, बुच, द्वारा पृथ्वी पर कदम रखते ही बातचीत के दौरान कहा कि अपने घर वापिस लौट कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है, उनकी यह यात्रा काफी शानदार रही।