नई दिल्ली, 23 जनवरी : खालिस्तान समर्थक आतंकी और सिक फॉर जस्टिस नामक संगठन चालाने वाले गुरुपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की गई है। पन्नू पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से पहले दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने अपने स्लीपर सेल के जरिए दिल्ली के रोहिणी और डाबरी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं।
गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी की दी थी धमकी
हालांकि, स्पेशल सेल को अभी तक ऐसे कोई पोस्टर नहीं मिले। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर गणतंत्र दिवस के पहले भारत में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी फैलाने की धमकी दी थी। उसने दावा किया था कि राजधानी दिल्ली के रोहिणी और डाबड़ी में प्रो-खालिस्तानी लोगों ने पोस्टर चिपकाए हैं, जिसके बाद स्पेशल सेल ने जांच कर स्थिति स्पष्ट की और बताया कि पन्नू का यह दावा पूरी तरह से गलत है। इस घटना के बाद अब दिल्ली पुलिस ने पन्नू के खिलाफ शिकायत ही दर्ज कर ली है।
यूएपीए के तहत घोषित किया है आतंकी
जुलाई 2020 से भारत सरकार ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को संशोधित UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया है। इसी वर्ष जुलाई में, पंजाब पुलिस ने अमृतसर और कपूरथला में उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया। पन्नू ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर यह घोषणा की थी कि गुरुग्राम से लेकर हरियाणा के अंबाला तक सभी एसपी और डीसी कार्यालयों में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा।
इस बयान के बाद, गुरुग्राम में उनके खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया, जिससे उनकी गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित हुआ। यह घटनाक्रम पन्नू की बढ़ती गतिविधियों और उनके द्वारा किए गए विवादास्पद बयानों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को दर्शाता है।
यह भी देखें : भाषण के दौरान उठ कर जाने लगी महिलाओं पर भडक़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग