मंडी बरीवाला, 18 मार्च : बरीवाला थाना पुलिस ने गत दिनों गांव वड़िंग के पास से गुजर रही राजस्थान नहर में पिता-पुत्र द्वारा छलांग लगाने के मामले में एक एजेंट सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना बरीवाला पुलिस को दिए बयानों में करनवीर कौर पत्नी गुरलाल सिंह निवासी गांव मरहक ने बताया कि उसका पति गुरलाल सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव मरहक तथा उसका बेटा बलजोध सिंह अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी04एबी 0771 पर दूध लेने गए थे तथा वापस घर नहीं लौटे।
उन्होंने बताया कि तरसेम सिंह पुत्र गुरादित्ता सिंह नंबरदार, सूबा सिंह पुत्र कटार सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मीता पुत्र दर्शन सिंह, बादल सिंह पुत्र हरभजन सिंह, किरणपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, भाग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, मुकंद सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, जंग सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, जगसीर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी गांव मरहक तथा गोपी सुरेश एंड संस (आरहट) जैतो ने अपने ससुर जगरूप सिंह से पैसे लेने थे, जिन्होंने घर की जमीन बेचकर पैसे वापस कर दिए थे।
पुलिस की कार्रवाई
थाना बरीवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरसेम सिंह पुत्र गुरादित्ता सिंह नंबरदार, सूबा सिंह पुत्र कटार सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मीता पुत्र दर्शन सिंह, बादल सिंह पुत्र हरभजन सिंह, किरणपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, भाग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, मुकंद सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, जंग सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, जगसीर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी गांव मरहक तथा गोपी सुरेश एंड संस (आरत) जैतो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
More Stories
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता से मिले
मजीठिया मामले में हाईकोर्ट से बड़ी खबर, कोर्ट ने नहीं दी कोई राहत
पंजाबवासियों के लिए खतरे की घंटी! कांगड़ा के पोंग डैम के खोले गए फ्लड गेट