नई दिल्ली, 9 सितंबर : मुंबई के डोंबिवली स्थित पल्लव सिटी में मंगलवार तड़के एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। उस समय दुकान बंद थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, कल्याण-शील रोड स्थित केजीएन बिरयानी की दुकान में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पा लिया।
चौधरी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, क्योंकि उस समय बिजली के तारों से चिंगारियाँ निकलती देखी गईं। टिन की चादरों से बनी यह दुकान आग में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी देखें : कुदरती आपदाओं से बचने के लिए हमें उनकेे रास्ते से हटना होगा : संत सीचेवाल

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव