July 7, 2025

आमिर अपने ड्रीम प्रोजैक्ट ‘महाभारत’ में निभाएंगे भगवान कृष्ण का किरदार!

आमिर अपने ड्रीम प्रोजैक्ट ‘महाभारत’...

नई दिल्ली : आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म के निर्माण को लेकर समय-समय पर काफी चर्चा होती रही है, लेकिन आमिर की महाभारत अभी भी फ्लोर पर जाने का इंतजार कर रही है। अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इस मामले पर ताजा अपडेट दिया है।

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह महाभारत का कौन सा किरदार निभाना चाहते हैं। इस बीच उन्होंने इशारों-इशारों में भगवान कृष्ण का जिक्र कर बड़ा संकेत दिया है।

आमीर का ड्रीम प्राजैक्ट

एक अभिनेता के तौर पर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर बहुत स्पष्ट हैं। वह फिल्म और अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि उनकी फिल्में इतनी लंबी होती हैं। महाभारत आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें वह अभिनेता होने के अलावा फिल्म निर्माता के तौर पर भी हाथ आजमाना चाहते हैं। महाभारत में उनकी वास्तविकता को विस्तार से पेश करने में समय लग रहा है, जिसका खुलासा आमिर ने हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में किया।

ऐसे में आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि अगर महाभारत बनती है तो वाकई में यह एक्टर के लिए बड़ी सफलता होगी।

आमिर इस फिल्म से वापसी करेंगे

2022 में लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान बड़े पर्दे से दूरी बना रहे हैं। लेकिन करीब 3 साल बाद अब आमिर का वनवास खत्म होने वाला है और उनकी अगली फिल्म सितारे जमीन 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: https://bharatdes.com/did-anushka-sharma-ignore-virat-kohli/