चंडीगढ़, 17 नवम्बर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार ने धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हुए, सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया पूरी गति से आगे बढ़ रही है। पटियाला ज़िला राज्य में अग्रणी है, जहाँ अब तक 96,920 किसानों को एमएसपी का लाभ मिल चुका है।
गौरतलब है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्य भर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान पहुँच चुका था। इसमें से 15,389,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आँकड़ा 14,109,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत है।
यह भी देखें : राजा वड़िंग ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, बाजवा को नोटिस जारी

More Stories
मोहाली में 5100 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी चल रही है
पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव, अब बैंकों में लंबी कतारों से मुक्ति
बर्फीली हवाओं के कारण आठ जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी