बेंगलुरु, 29 जून 2026: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) कार्यक्रम में हर कोई अनिवार्य रूप से भाग लें।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि तय समय के भीतर फॉर्म जमा नहीं करने पर वोट देने का अधिकार खत्म हो सकता है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।
डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वोट देने का अधिकार जीवन जीने के अधिकार जैसा है। इसलिए हर व्यक्ति को अपना वोट सुरक्षित रखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जो लोग इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें भविष्य में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में मुश्किल हो सकती है। इन योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य और आवास योजनाएं शामिल हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार अभी किसी की योजना बंद नहीं कर रही है। लेकिन जानकारी का सत्यापन करना बेहद जरूरी है।
यह भी देखें: Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

More Stories
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ चयन के लिए इंटरव्यू पूरा