नई दिल्ली, 10 अप्रैल : वक्फ संशोधन विधेयक के दोनों सदनों में पारित होने के बाद कई राजनीतिक नेता इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। इस बीच, ऑल इंडिया महिला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने वक्फ बिल 2025 का समर्थन करते हुए कहा कि हम इस विधेयक का स्वागत करते हैं। उनका मानना है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा करेगा।
यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे केवल कानून में संशोधन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे एक ऐतिहासिक पहल के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।
समुचे समाज को होगा इसका लाभ
शाइस्ता अंबर ने कहा-नए वक्फ कानून से समाज को फायदा होगा। मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया जाएगा। यह अधिकार, गरिमा और सम्मान को नई दिशा देने की शुरुआत है। सरकार ने कहा है कि वह वक्फ भूमि से अतिक्रमण हटाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हम वक्फ बोर्ड और सेंट्रल वक्फ काउंसिल में मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रहे थे।
इससे पहले यह मांग पूर्व सरकारों के समय भी उठाई गई थी, लेकिन अब इस विधेयक के माध्यम से इसे साकार करने का अवसर मिला है। यह न केवल मुस्लिम महिलाओं के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/the-accused-who-attacked-manoranjan-kalias-house-are-on-6-day-remand/

More Stories
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर फर्जी मान्यता और 415 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने श्रीनगर कीर्तन दरबार में शिरकत की
दिल्ली जा रहे हैं तो सावधान.. अगले सात दिनों तक दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट