पटना, 16 अगस्त 2026: बिहार लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इन्होंने वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करने वालों का सम्मान हम सभी करते हैं। देश की आजादी असंख्य राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हमारा राष्ट्र स्वतंत्र एवं सुरक्षित है।
स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर सपूतों के योगदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पिछले 80 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत में शांति है और दुनिया के अनेक हिस्सों में युद्ध एवं अशांति है। भारत पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दे रहा है।
कार्यक्रम में कर्नल वीपी सिंह एवं उनकी टीम ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी देखें: बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

More Stories
‘दिमागी नक्सल’ पर बीजेपी का चिदंबरम पर पलटवार, कहा – ’24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए’
आरजी केस में टीएमसी पूर्व विधायक निर्मल घोष ओडिशा से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल