March 3, 2026

Apple Inc. ने भारत में लॉन्च किया iPhone 17e, iPad Air (M4)

Apple Inc. ने भारत में लॉन्च किया...

नई दिल्ली, 3 मार्च : Apple Inc. ने 2 मार्च को भारत सहित दुनिया भर में अपनी 17 सीरीज़ का सबसे किफायती स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ ही नया iPad Air भी पेश किया है, जो M4 प्रोसेसर से लैस है।

iPhone 17e में क्या है खास?

कंपनी के मुताबिक iPhone 16e के मुकाबले iPhone 17e में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें नई A19 चिपसेट, 48MP फ्यूजन कैमरा और ज्यादा मजबूत बॉडी दी गई है। इसके अलावा पहली बार इस किफायती मॉडल में MagSafe सपोर्ट भी जोड़ा गया है। सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्टोरेज में किया गया है। इस बार बेस मॉडल की स्टोरेज को दोगुना करते हुए 256GB कर दिया गया है, जबकि पिछले मॉडल में 128GB स्टोरेज मिलती थी।

iPad Air (M4) हुआ और ज्यादा पावरफुल

नया iPad Air M4 प्रोसेसर के साथ आता है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा तेज बताया जा रहा है। बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए यह डिवाइस खास तौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। पिछले साल के मुकाबले कीमत में बढ़ोतरी का कारण मेमोरी चिप की कमी और स्टोरेज में बढ़ोतरी (128GB से 256GB) को माना जा रहा है। वहीं, iPad Air (M4) की शुरुआती कीमत भी 64,900 रुपये तय की गई है।

बुकिंग और बिक्री की तारीख

दोनों डिवाइस की प्री-बुकिंग 4 मार्च शाम 7:45 बजे से शुरू होगी। जबकि इनकी आधिकारिक बिक्री 11 मार्च से शुरू की जाएगी। नई सीरीज़ के लॉन्च के साथ ही Apple ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है।