दुबई, 15 सितंबर : भारत ने आज यहां एशिया कप के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 और शुभमन गिल ने 10 रनों का योगदान दिया। शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को ‘ऑपरेशन सिंधुर’ को सफल बनाने वाले भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया। इस जीत के साथ, भारतीय टीम दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुँच गई है। भारत ग्रुप चरण का अपना आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा।
यह भी देखें : ‘भारत-पाकिस्तान मैच, विपक्ष ने विरोध जताया तो सरकार ने दिया ये जवाब

More Stories
भारतीय महिला टीम ने रिकर्व आर्चरी में पहली बार जीता गोल्ड
4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, 15 महीने पहले हुई थी सगाई
भारत आठवीं बार बना विमेंस एशिया कप चैंपियन, नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार