मेरठ, 21 अगस्त 2026: पाकिस्तानी आतंकियों को देश में शेल्टर देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकी जफर को तैयार किया था। उसे पाकिस्तान भी बुलाया जा रहा था। एटीएस की टीम जनपद के अन्य मदरसों में पढ़ रहे छात्रों की जांच करेगी।
जफर के फेसबुक, वाट्सएप अकाउंट का पूरा रिकॉर्ड भी एटीएस ने निकाल लिया है। बुलंदशहर में रहने वाले जफर के बहनोई पर नजर रखी जा रही है। रविवार को एटीएस ने बिहार के पूर्णिया जिले के आतंकी मोहम्मद जफर को कोतवाली थाना क्षेत्र की एक मस्जिद से गिरफ्तार किया था। वह एक महीने पहले ही बिहार से मेरठ आया था।
मस्जिद के नाम पर चंदा एकत्र कर जैश-ए-मोहम्मद को भेज रहा था। उसके पास मिली एक किताब में मसूद अजहर के तिहाड़ जेल में रहने का जिक्र है। बताया गया कि वर्ष 1999 में तिहाड़ जेल से मसूद अजहर समेत तीन आतंकियों को कंधार हाईजैक के दौरान छोड़ना पड़ा था।
मसूद अजहर के किस्सों को पढ़कर जफर काफी प्रभावित था। वह भी मुजाहिद बनकर जिहाद फैलाना चाहता था। जफर वर्ष 2017 में पढ़ाई के लिए मेरठ आया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के मदरसे से पढ़ाई करते हुए फेल भी हो गया था। उसके बाद जफर यहां से बिहार लौट गया था। वर्ष 2022 में दोबारा से आया और मस्जिद में रहने लगा। हापुड़ की शेरपुर स्थित मस्जिद का इमाम बन गया।
तभी से वह जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में आ गया था। जफर के मोबाइल से मिले काफी साक्ष्य एटीएस ने बरामद किए हैं। उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी एटीएस को जानकारी मिली है।
यह भी देखें: गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकी समर्थकों को किया गिरफ्तार

More Stories
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन
वंदे मातरम गाने पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा – पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी
शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था पर अधिकारियों की जवाबदेही तय हो, सीएम योगी ने दिए निर्देश