चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: गुजरात पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने का आरोप है।
एटीएस के अनुसार, सभी आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। उनका मकसद गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क तैयार करना था, ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके।
एटीएस ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38 और 39 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। एटीएस इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक जांच कर रही है।
यह भी देखें: सहारनपुर में ISI से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS ने संयुक्त अभियान में दबोचा

More Stories
CM योगी का निर्देश- “1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं, एक महीने Voters बनाने में जुट जाइए”
काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 24 की मौत
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी