लखीसराय, 31 जुलाई : जमुई जिले के मंझवा गांव के पास जमुई-लखीसराय स्टेट हाईवे पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र कॉलेज के बाद सीएनजी ऑटो से ट्रेन पकड़ने जमुई स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया।
मृतकों की पहचान सरोज कुमार (पुत्र संदीप पंडित, ग्राम खरिहारी, जिला समस्तीपुर), पंकज कुमार (पुत्र रविशंकर साह, ग्राम राय कंथापुर, थाना उजियारपुर, समस्तीपुर) और साहिल कुमार (सतीश कुमार के पुत्र, ग्राम गौरी, थाना चंडी, जिला नालंदा) के रूप में की गई है।
तीनों छात्र लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव