नालंदा, 24 सितंबर 2026: नालंदा के करायपरसुराय प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बीसीओ प्रबंधक का कार्यभार सौंपने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद बुधवार को विजिलेंस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की।
मामला शान पंचायत से जुड़ा है। सांध गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार को नियमानुसार प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था लेकिन बीसीओ संतोष कुमार पिछले दो साल से उन्हें लगातार टहला रहा था। आरोप है कि कार्यभार देने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले बीसीओ ने 28 हजार रुपये की मांग रखी।
परेशान होकर अभिषेक कुमार ने घूस देने के बजाय इसकी लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कर दी। निगरानी की टीम ने मामले की गोपनीय जांच कराई जिसमें रिश्वत मांगे जाने का आरोप पूरी तरह सही पाया गया।
सत्यापन पूरा होते ही निगरानी ब्यूरो ने डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत परिवादी अभिषेक कुमार ने जैसे ही बीसीओ संतोष कुमार को केमिकल लगे 28 हजार रुपये थमाए आसपास सादे लिबास में तैनात निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बीसीओ की जेब से घूस की पूरी रकम बरामद कर ली गई।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी की टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ पटना ले गई जहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी देखें: MCD रिश्वतखोरी मामले में CBI ने 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत तीन को किया गिरफ्तार

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग