चंडीगढ़, 21 मार्च : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भाजपा की ‘बुलडोजर न्याय’ नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां कांग्रेस भवन में कहा कि सरकार ऐसी गतिविधियां चलाकर केंद्र सरकार को खुश करने का प्रयास कर रही है।
श्री खैरा ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र की नकल करते हुए तानाशाही रवैये से किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर हाईवे बंद करने का आरोप लगा रही है, जबकि हाईवे भाजपा सरकार ने बंद किया था। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी 2024 को किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर दी गईं और हाईवे बंद कर दिया गया।
कंक्रीट की दीवारें
उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने कंक्रीट की दीवारें नहीं खड़ी की होतीं तो किसान आसानी से दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर विरोध प्रदर्शन कर सकते थे और किसी को कोई परेशानी नहीं होती। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किरणजीत सिंह मिट्ठा भी मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसान केवल उन वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं किए थे।

More Stories
पंजाब के 18,000 सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी ट्रैकिंग सिस्टम लागू
बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए
नशा तस्कर की मदद के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज