चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026: पंजाब में अब लाखों परिवारों तक 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पहुंच चुकी है। मोहाली में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के कार्ड वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि कैसे 1.26 करोड़ स्वास्थ्य कार्डों के माध्यम से 54 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके तहत अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1,310 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
इसे दुनिया की एकमात्र बिना शर्त और पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल योजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सुनिश्चित करती है कि परिवार बिना किसी खर्च की चिंता के अपना इलाज करवा सकें। वहीं, आम आदमी क्लीनिक राज्य भर में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण हो।
‘एक्स’ पर इस योजना की शुरुआत के संबंध में साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मोहाली में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण समारोह’ के दौरान मैंने लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आज लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जिससे प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिली है। समारोह में पहुंचे लोगों ने भी सरकार की इस पहल की दिल से सराहना की है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखना और ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। इंकलाब जिंदाबाद।”
यहां मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना लाभार्थियों से एक भी पैसा लिए बिना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा, “जहां विदेशों में बहुत से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने से पहले स्वास्थ्य बीमा करवाना पड़ता है और प्रीमियम देना पड़ता है, वहीं पंजाब लाभार्थियों पर कोई वित्तीय बोझ डाले बिना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवा रहा है।”
ये भी देखें: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च

More Stories
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया