चंडीगढ़ 17 मार्च : पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं अब तापमान बढ़ने की संभावना है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग समाप्त हो चुका है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में पिछले साल की तुलना में कम बारिश हुई है। यह वर्ष वर्षा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण दिख रहा है। मार्च के पहले 15 दिनों में पंजाब में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है तथा मौसम शुष्क रहेगा। धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की