नई दिल्ली, 17 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए रवि किशन और मनोज तिवारी समेत चार भोजपुरी सितारों को स्टार प्रचारक बनाया है।पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
बिहार भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची 2025
बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 लोगों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य नेता शामिल हैं।
इस सूची में भोजपुरी सिनेमा के चार सितारों के नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ-साथ पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। पहले चरण की 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है।
यह भी देखें : चुनाव टिकट न मिलने पर नेताजी फेसबुक पर लाइव, रोते हुए वीडियो वायरल

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव