October 6, 2025

बीजेपी फिर चौंकाने की तैयारी में, महिला को बनाया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बीजेपी फिर चौंकाने की तैयारी में, महिला को...

नई दिल्ली, 4 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी हर बार की तरह इस बार भी अपने फैसले से चौंकाने वाली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव में उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है और नई कार्यकारिणी का गठन भी संपन्न हो गया है, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस बीच, मीडिया में एक रिपोर्ट आई है जिसमें यह संभावना जताई गई है कि बीजेपी को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है। इसके साथ ही, एक अन्य ओबीसी नेता का नाम भी चर्चा में आया है, जो अंतिम समय में इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

रेस में वित्त मंत्री सबसे आगे

एक रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार बीजेपी को पहली बारमहिला अध्यक्ष मिल सकती है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उनकी हाल ही में पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से हाल ही में बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात हुई थी।

इसलिए, उनके नाम की चर्चा शुरू हुई है। एक तर्क यह भी दिया जा रहा है कि दक्षिण भारतीय होने और पार्टी और मोदी सरकार की जानी-मानी चेहरा होने की वजह से वह पार्टी की महिलाओं में पहली पसंद हो सकती हैं। यही नहीं, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के बाद यह बीजेपी के वादे में भी फिट बैठती हैं।

डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन का भी नाम

सीतारमण के अलावा दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय डी पुरंदेश्वरी का है। उन्हें भी इस पद का एक मजबूत दावेदार बताया गया है। वह बीजेपी की आंध्र प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। पुरंदेश्वरी कई भाषाओं की जानकार हैं। उन्होंने राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

पुरंदेश्वरी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी चुना गया था। वहीं संभावित महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर तीसरा नाम वनथी श्रीनिवासन का लिया जा रहा है। वह तमिलनाडु से हैं। पेशे से वकील श्रीनिवासन वर्तमान में राज्य विधानसभा में कोयंबटूर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करती हैं।