चंडीगढ़, 12 मई 2026: थाना काहनूवान के अंतर्गत गांव नैणेकोट में मंगलवार शाम जमीन-जायदाद के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और भाभी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतकों की पहचान अजयब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर के रूप में हुई है। हत्या के आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ अंबा को मृतक अजयब सिंह का बड़ा भाई बताया जा रहा है।
परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बताया कि तीनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। दोनों परिवार पहले टाटा नगर (झारखंड) में रहते थे लेकिन बाद में पैतृक गांव नैणेकोट आकर अलग-अलग मोहल्लों में बस गए। पिछले एक साल से नौ किल्ले जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत कई बार समझौता कराने की कोशिश कर चुकी थी लेकिन दोनों पक्ष सहमत नहीं हो सके।
रिश्तेदार हरजीत सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते अमरजीत सिंह ने पहले अजयब सिंह को गांव से बाहर पोल्ट्री फार्म जाने वाले रास्ते में गोली मार दी। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा और कमल कौर को भी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और हल्का डीएसपी कुलवंत सिंह मान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: कमल कौर भाभी मर्डर केस में आरोपी जसप्रीत और निम्रतजीत सिंह कोर्ट में पेश

More Stories
PSEB 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहले तीन स्थान किए हासिल – हरजोत बैंस
GLADA चीफ का अतिरिक्त प्रभार फिर ओजस्वी को सौंपा गया
फाजिल्का: नगर कौंसिल में विजिलेंस की अचानक छापेमारी, फर्जी नक्शों का खुलासा