चंडीगढ़, 12 मई 2026: आईएएस अधिकारी ओजस्वी को ग्लाडा चीफ का अतिरिक्त प्रभार एक बार फिर मिल गया है।ओजस्वी लंबे समय से ग्लाडा में एसीए के रूप में कार्यरत हैं। पहले जब मुख्य प्रशासक संदीप कुमार विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर गए थे तब करीब एक महीने तक सरकार ने ओजस्वी को ही ग्लाडा चीफ की जिम्मेदारी दी थी।
चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद संदीप कुमार की ट्रांसफर साक्षी साहनी की जगह कर दी गई। लेकिन एक अप्रैल को मुख्य सचिव की ओर से जारी पोस्टिंग लिस्ट में ग्लाडा चीफ के लिए किसी अधिकारी का नाम नहीं डाला गया।
इस स्थिति में शहरी विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने अगले आदेश तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ओजस्वी को अस्थाई रूप से ग्लाडा चीफ का अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला किया है।
यह भी देखें: भारत राइस योजना में कथित घोटाला, विजिलेंस की ट्रक यूनियन में दबिश

More Stories
बिना किसी कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की – भगवंत सिंह मान
राजा वडिंग ने बिजली संकट के लिए PSPCL में भ्रष्टाचार और खराब प्रबंध को ठहराया जिम्मेदार