May 23, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई

त्विषा शर्मा

चंडीगढ़, 23 मई 2026: एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए 25 मई को सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया है।

त्विषा के परिवार ने उनकी मौत के लिए पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे। इस मामले को ‘एक युवती की ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां’ शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

समर्थ सिंह (वकील) और उनकी मां गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस वजह से मामला हाई प्रोफाइल बन गया है।

समर्थ सिंह ने शुक्रवार को हाईकोर्ट से अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया और अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर बरकरार रखा फ़ैसला, सार्वजनिक जगहों से हटाने का नहीं बदला आदेश