चंडीगढ़, 22 जुलाई 2026: चंडीगढ़ में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन भी पंजाब भर के वकीलों के आंदोलन में शामिल हो गया है।
बुधवार से जिला अदालत परिसर में चेन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। यह आंदोलन पंजाब की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) के आह्वान पर किया जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद यह आंदोलन शुरू किया गया।
बार एसोसिएशन का कहना है कि पंजाब के वकील मौजूदा LADC सिस्टम का विरोध कर रहे हैं और पहले वाली पैनल आधारित कानूनी सहायता व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं।
भूख हड़ताल के पहले दिन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुज्जर, सचिव अमीश शर्मा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल भसीन सहित कई अधिवक्ता धरने पर बैठे।
बार एसोसिएशन ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है। वकील चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से सुने और LADC सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का समाधान करे।
ये भी देखें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, वजन घटकर 9 किलो कम

More Stories
अमन अरोड़ा ने दुबई सम्मेलन में UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा
IIA की वकारी चुनाव में आर्किटेक्ट प्रितपाल आहलूवालिया पंजाब चैप्टर चेयरमैन के पद पर काबिज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर डीए, कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी