November 23, 2026

हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता शमशेर सिंह अहलावत का निधन, कांग्रेस सरकार में चेयरमैन रहे

शमशेर सिंह अहलावत

जुलाना, 18 नवंबर 2026: हरियाणा में जुलाना से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और हरियाणा सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन शमशेर सिंह अहलावत का बुधवार को निधन हो गया। वह करीब 80 साल के थे।

वह कई दिन से रोहतक के कायनोस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। यहां से उन्हें रोहतक शिफ्ट किया गया था। जींद में शमशेर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक समय की जानकारी नहीं दी गई है। उनके बेटे डॉ. गजेंद्र अहलावत अमेरिका में रहते हैं।

शमशेर सिंह करीब चार दशक तक जुलाना की राजनीति में सक्रिय रहे। वह दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। उनके पिता चौधरी फतेह सिंह वर्ष 1972 में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। फतेह सिंह के चुनाव में चौधरी भजनलाल ने एक महीने जुलाना में डेरा डाला था। वर्ष 2007 में फतेह सिंह का निधन हो गया था।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब