July 8, 2025

गायक बब्बू मान के शो में हंगामा, लोगों ने फेंकी कुर्सियां और बोतलें

गायक बब्बू मान के शो में हंगामा...

लुधियाना, 22 अप्रैल : रविवार को बद्दोवाल इलाके में कबड्डी कप के बाद बब्बू मान के लाइव शो के दौरान नशे में धुत उपद्रवियों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। जानकारी के अनुसार बद्दोवाल में कबड्डी कप का आयोजन किया गया था, जिसके बाद बब्बू मान का शो शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत कुछ बदमाशों ने पहरा दे रहे पुलिसकर्मियों पर पानी की खाली बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।

मंच पर चढ़ गए डी.एस.पी., हुआ लाठीचार्ज

कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने बहस शुरू कर दी। यह सब देखकर डीएसपी मंच पर चढ़ गए। उन्होंने बब्बू मान से माइक ले लिया और उनसे शो बंद करने को कहा। इतना कहते ही कुछ उपद्रवियों ने पुलिस अधिकारी को धक्के देना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पंजाबी गायक बब्बू मान एक मशहूर पंजाबी गायक हैं। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में कई हिट गाने दिए। जिसमें रब ना करे, मित्रा दी छत्री, किनारा, महफिल मित्रा दी जैसे दर्जनों हिट गाने शामिल हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बब्बू मान को भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/an-appeal-to-all-sikh-organizations-to-unite-for-the-promotion-of-sikhism/