चंडीगढ़, 14 अप्रैल : आज हम संविधान के निर्माता और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार बाबासाहेब के समानता के आदर्शों को साकार करने और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में लिखा, संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने सभी देश वासियों को अम्बेडर जी की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहेब एक महान नेता, इतिहासकार और दूरदर्शी विचारक थे। हमारी सरकार उनके समानता और शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/pratap-bajwa-is-stuck-on-50-bombs-he-can-be-arrested-anytime/

More Stories
चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हरजोत बैंस ने पंजाबी भाषा के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
लैंड पूलिंग मामले में हाईकोर्ट ने GMADA को कड़ा निर्देश दिया