चंडीगढ़ , 4 िसतंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो कल शाम गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पंजाब पहुंचे थे, आज मान के सरकारी आवास पर गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज केजरीवाल के साथ गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे। गुरदासपुर के करीब 324 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री मान ने गुरदासपुर का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अब मान की जगह केजरीवाल के साथ गुरदासपुर जाएंगे।
मुख्यमंत्री मान कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं, जो एक वायरल संक्रमण के कारण है। डॉक्टर उनके आवास पर उनकी देखभाल कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि वह शाम तक ठीक हो जाएंगे और शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी देखें : पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पीडि़तों को मदद का दिया भरोसा

More Stories
पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक, व्यापारिक सुधारों की नई शुरुआत
कंडी क्षेत्र में 40 वर्षों का सूखा खत्म, टेलों तक पहुंचा नहरी पानी
पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने पर पंजाब सरकार का फोकस : डॉ. बलजीत कौर